करछना: तहसील करछना क्षेत्र में तेज हवा के साथ बरसात होने से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ कर गिरे
करछना तहसील क्षेत्र में बुधवार को चक्रवाती तूफान के साथ बरसात होने से जनजीवन पूरी तरह हस्त व्यस्त हो गया। तेज हवा होने के कारण क्षेत्र में जगह-जगह कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखाड़ कर जमीदोंज हो गए हैं। वहीं कई किसानों की धान की फसल चौपट हो गई। बिजली का तार व खम्मा टूटकर गिरने से बिजली का संचालन भी प्रभावित हुआ है।