कोंडागांव: कोंडागांव में ग्राम रोजगार सहायकों ने एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़ ग्राम रोजगार सहायक संघ कोण्डागांव ने अपनी विभिन्न मांगो को लेकर आज मंगलवार को डीएनके मैदान में एक दिवसीय धरना–प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शामिल रोजगार सहायकों ने शासन से लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की अपील की। दोपहर 2:30 बजे नगर में रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचकर तीन सूत्रीय मांगों—सचिव भर्ती में 30% अनुभव अंक देने, ग्राम रोजगार.