कोड़ागांव जिले के फरसगाँव ब्लाक अंतर्गत ग्राम कोर्राबड़गांव के आगे जंगल किनारे सोमवार की दोपहर 2 बजे बाइक सवार ग्राम खंडसरा निवासी अंतू वड्डॆ बाइक से अनियंत्रित होकर जंगल किनारे गड्ढे में गिरकर घायल हो गया. घायल को उपचार हेतु फरसगांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया।