कोंडागांव: NH-30 अस्पताल चौक में स्कॉर्पियो और टिप्पर की टक्कर, स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त, 6 लोग हुए घायल
कोंडागांव जिले के NH-30 फरसगांव नगर के अस्पताल चौक में मंगलवार के दोपहर करीब ढाई बजे स्कॉर्पियो और टिप्पर की टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया स्कॉर्पियो में सवार 6 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु फरसगाँव अस्पताल भर्ती किया गया है सभी घायल आमागुहान निवासी हैं। स्कॉर्पियो और टिप्पर दोनों एक ही दिशा रायपुर की ओर जा रहे थे.