पटना ग्रामीण: पटना: ट्रैफिक SP अपराजित लोहान ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के मामले में 25 वाहन मालिकों पर केस दर्ज
ट्रैफिक एसपी अपराजित लोहान ने गुरुवार शाम करीब 6:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया।जिसमें उन्होंने बताया कि 25 वाहन मालिकों के खिलाफ नंबर प्लेट से छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि सर्विलांस के क्रम में चालान से बचने के लिए जालसाजी कर अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर का एक अंक छिपा देने वाले 25 वाहन मालिकों पर केस दर्ज किया गया है