पटना ग्रामीण: पटना: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बालू माफियाओं की सूचना देने वालों को इनाम देने का ऐलान किया
बिहार में कई सालों से चल रहे बालू के ओवरलोडिंग ढुलाई को अब पूरी तरह से रोक दिया गया है। इस बात की जानकारी बिहार के खनन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे दी।इस दौरान उन्होंने उन बिहारी योद्धाओं का भी सम्मान किया, जिन्होंने अवैध बालू ढुलाई कर रहे वाहनों को पकड़वाने में पुलिस की मदद की।