पटना ग्रामीण: राजभवन के बाहर भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने लालू प्रसाद यादव पर सत्ता लालसा का आरोप लगाया
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए इंडिया गठबंधन का दरवाजा खुला है। इसे लेकर गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि लालू प्रसाद यादव सत्ता को ललचायी नजर से देख रहे हैं, लेकिन उनका यह मंसूबा पूरा नहीं होगा। मौके पर उन्होंने एक बार फिर से कह दिया है 2025 में नीतीश।