पटना ग्रामीण: पटना में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, बिहार के लोग चला रहे हैं देश की व्यवस्था
बिहार के नए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वह पहले भी कह चुके हैं और फिर से वह दोहरा रहे हैं कि बिहार का शानदार और गौरवशाली इतिहास है।उन्होंने यह भी कहा कि बिहार के लोगों में जबरदस्त क्षमता है और अगर गौर करें तो पूरे देश की व्यवस्था को बिहारके लोग चला रहे हैं।