पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी और स्नैचिंग गैंग के दो सरगना गिरफ्तार, 5 नाबालिग भी हिरासत में
बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए मोबाइल चोरी और स्नैचिंग गैंग के दो सरगना को गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर पांच नाबालिगों को भी निरुद्ध किया गया है। जिनके पास से 10 ब्रांडेड फोन बरामद किए गय हैं। जिनमें से 6 आईफोन है। गुरुवार शाम करीब 5:00 बजे पुलिस ने मामले की जानकारी दी है।