गाज़ीपुर: मरदह थाने की पुलिस ने DM पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को आईटी एक्ट के तहत कंसहरी मोड़ से गिरफ्तार कर भेजा जेल
गाजीपुर की मरदह थाने की पुलिस ने डीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को आईटी एक्ट के तहत कंसहरी मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल गाजीपुर जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की ओर से लोकसभा चुनाव के बाद गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी को जीत का प्रमाण पत्र देने की फोटो को लेकर युवक विनय यादव द्वारा अभद्र भाषा लिखकर फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।