कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, चार घायल, एक की हालत नाजुक
सैनी, कौशांबी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के ख्वाचकीमई गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार का टायर अचानक फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित कार ने सामने से जा रहे ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#कौशांबी #सैनी #सड़क_हादसा #ई_रिक्शा #कार_हादसा दुर्घटना घायल KaushambiNews RoadAccident