शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
कौशांबी। चरवा थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित की पहचान सुदेश कुमार उर्फ लाला पुत्र स्व. राम प्रकाश निवासी मर्दानपुर, थाना पुरामुफ्ती, प्रयागराज के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक छह जुलाई 2026 को पीड़िता ने चरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि सुदेश कुमार करीब डेढ़ वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। शादी की बात कहने पर आरोपित ने मना कर दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
शिकायत के आधार पर चरवा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 160/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को उदयपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि विधिक कार्रवाई के बाद आरोपित को न्यायालय के समक्ष पेश क