गरीब व असहाय महिलाओं को साड़ी व उपहार देकर मनाया रक्षाबंधन, चेहरे पर दिखी खुशी( चायल)
सरायअकिल, कौशांबी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शनिवार 2 बजे राष्ट्रीय सनातन सेना भारत के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा समाजसेवी देव बाबू रस्तोगी ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। उन्होंने करन चौराहा स्थित अपने कार्यालय पर गरीब, असहाय एवं मजदूरी कर जीवन यापन करने वाली करीब 50 महिलाओं व बहनों को साड़ी तथा अन्य उपहार भेंट कर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
उपहार पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक उठी। इस दौरान महिलाओं ने देव बाबू रस्तोगी के इस प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि पर्व-त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करने से उसका महत्व और बढ़ जाता है।
देव बाबू रस्तोगी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, सम्मान और अपनत्व की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। स�