लखीसराय: विवाहिता की हत्या के मामले में बंशीपुर से मृतका का पति गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट में पेशी
मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के बंशीपुर पंचायत वार्ड नंबर 7 में शुक्रवार अपराह्न 12 बजे 29 वर्षीय विवाहिता खुशबू कुमारी की संदेहास्पद मौत हो गई. मृतका के पिता द्वारा मेदनी चौकी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मृतका के पति पंकज कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार अपराह्न 2:20 बजे मेदनीचौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.