पीपलखूंट: सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने धरना शुरू किया, PM आवास सूची में नाम जोड़ने के लिए रुपए लेने का आरोप
घंटाली ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने सरपंच पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि पशु आश्रय उपलब्ध करवाने के नाम पर प्रत्येक ग्रामीण से 10-10 हजार रुपए लिए गए, लेकिन राशि लेने के बावजूद पशु आश्रय उपलब्ध नहीं करवाया गया। इसके विरोध में ग्रामीण धरने पर बैठे हैं और मामले की जांच करवाने की मांग कर रहे है