हल्द्वानी नगर निगम मीटिंग हॉल में सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई और नगर आयुक्त परितोष वर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में एडीबी, जमरानी, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई और अमृत योजना के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्गों और आंतरिक सड़कों पर मानसून के दौरान बने गड्ढों को अस्थायी रूप से भरने तथा मानसून समाप्त होते ही बिटुमिन से सड़क की री-सर्फेसिंग शुरू करने के लिए तैयारी करने को कहा गया। वहीं नरीमन चौराहे से टिनपनी तक सड़क चौड़ीकरण के तहत शेष संरचनाओं और विद्युत पोल शिफ्टिंग को लेकर भी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।
#Haldwani #UttarakhandNews #HaldwaniNews #MunicipalCorporation #RoadDevelopment #RoadRepair #Infrastructure #UrbanDevelopment #Monsoon #PWD #JalNigam #DevelopmentWork #BreakingNews #HaldwaniExpressNews