हल्द्वानी शहर के रिहायशी इलाकों में संचालित कबाड़ की दुकानों पर नगर निगम अब सख्ती करने जा रहा है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर आबादी क्षेत्र में चल रही कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने का फैसला लिया गया है। नगर निगम अधिकारियों को आबादी वाले क्षेत्रों में संचालित कबाड़ की दुकानों को चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार आबादी क्षेत्र में नई कबाड़ की दुकानों को अनुमति नहीं दी जाएगी, जबकि पहले से संचालित दुकानों को भी शहर से बाहर कारोबार करने के निर्देश दिए जाएंगे। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर अर्थदंड के साथ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Haldwani #UttarakhandNews #HaldwaniNews #MunicipalCorporation #ScrapShops #CityDevelopment #UrbanDevelopment #LocalNews #CivicNews #BreakingNews #Uttarakhand #HaldwaniExpressNews
Haldwani, Nainital | Aug 25, 2026