फिरोजाबाद: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की नई पहल, जनशिकायतों के निस्तारण के लिए पुलिस पहुंच रही शिकायतकर्ता के घर
फिरोजाबाद। जनशिकायतों के निस्तारण में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए SSP फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत फिरोजाबाद पुलिस शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण कर रही है।
एसएसपी के निर्देशन और एएसपी ग्रामीण / एएसपी नगर के पर्यवेक्षण में IGRS के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। अभियान के नोडल अधिकारी एएसपी ग्रामीण को बनाया गया है।
- सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी शिकायतकर्ता के मौके पर जाकर कर रहे निस्तारण।
- प्रत्येक CO अपने सर्किल में कम से कम 1 स्थान और थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में कम से कम 2 स्थानों पर प्रतिदिन मौके पर निस्तारण करेंगे।
- आज 29-08-2026 को कुल 33 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
- शिकायतकर्ता को निस्तारण के लिए थाने या अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- पुलिस स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों का फीडबैक लेकर समाधान करेगी।
फिरोजाबाद पुलिस की इस पहल से लोगों को घर बैठे न्याय मिल सकेगा।
@followers @highlight
#Firozabad #FirozabadPolice #SSPFirozabad #AdityaLanghe #IGRS #Janshikayat #UPPolice #FirozabadNews #DDMNews #BreakingNews