बछवाड़ा थाना पुलिस ने मारपीट, छिनतई, जानलेवा हमला और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के आरोप में दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद मंगलवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।
इस संबंध में इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि बिशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या तीन निवासी कुशेश्वर राय ने इस मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने मारपीट, जानलेवा हमला, छिनतई और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का आरोप लगाया था।
इसी मामले में पुलिस ने चमथा तीन पंचायत के चिरैया टोंक निवासी स्वर्गीय प्रकाश राय के पुत्र उमाशंकर राय उर्फ उमा राय और दिनेश राय के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।