जमुई:जगुआजोर में पुलिस ने 1000 लीटर जावा महुआ किया नष्ट, भठियों को ध्वस्त कर बर्तनों को तोड़ा
जमुई- लखिसराय सीमा क्षेत्र पर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जगुआजोर में मलयपुर थाना और चानन थाना की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर1000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया है और तीन भट्ठियों के साथ शराब रखने वाले बर्तन को भी ध्वस्त किया गया है। हालांकि पुलिस की कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया। उक्त जानकारी सोमवार की सुबह 10:00 बजे दी गई है।
मलयपुर थाना प्रभारी शेखर सौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि सीमावर्ती जगुआजोर इलाके में धड़ल्ले से चुलाई शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर चानन थाना की पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध शराब निर्माण में लगी तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर करीब 1000 लीटर जावा महुआ को नष्ट किया गया और शराब रखने वाले बर्तनों को भी तोड़ा गया है। पुलिस को देख शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पहचान कर तालाश की जा रही है। #jamuiPolice #CrimeNews
Jamui, Jamui | Nov 2, 2026