उर्दू स्कूल से मुंडा घर तक बन रही नाली में भारी गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और कई गंभीर खामियां उजागर कीं। घटिया ढलाई, बिना वाटर लेवलिंग और कमजोर स्लैब—ये सब साफ संकेत हैं कि काम में लापरवाही ही नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की भी बू आ रही है।