करछना: गधिंयाव गांव के सामने कार की टक्कर से बुजुर्ग की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
करछना क्षेत्र के गधिंयाव गांव के सामने मिर्जापुर प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार रात 10:55 बजें उक्त गांव निवासी बजरंगी पटेल उर्फ मुछन्ने 62 वर्ष घर के सामने सड़क पार कर रहे थे। उसी दरमियान मेंजा की ओर से तेज रफ्तार आ रहा कार चालक बेकाबू होकर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को टक्कर मार दिया। हादसे में बजरंगी की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम भेज दिया