करछना: महेवा ग्राम सभा में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या
करछना थाना क्षेत्र के महेवा गांव निवासी शेषमणि यादव का 25 वर्षीय बेटा संजय यादव घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात को खाना पीना करने के बाद वह कमरे में चला गया था। बृहस्पतिवार सुबह होने पर देर तक नहीं उठा तो घर के परिजन खिड़की से देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। दरवाजा तोड़कर अंदर जा कर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।