करछना: गुमशुदा बच्ची को औद्योगिक क्षेत्र पुलिस द्वारा महज कुछ घंटे में परिजनों को किया सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का जताया आभार
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर औद्योगिक थाना में स्थानीय व्यक्ति द्वारा रोती हुई बच्ची को लाया गया,थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र द्वारा टीम का गठन कर परिजनों से संपर्क हो पाया,महज कुछ घंटे में ही बच्ची को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया,बच्ची के परिजनों तथा आम जनमानस द्वारा पुलिस की भूरि - भूरि प्रशंसा की गई है, परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।