करछना: इंदलपुर तिराहा के पास से विभिन्न मुकदमे में वांछित अभियुक्त को नैनी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस आयुक्त प्रयागराज तरुण गाबा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को नैनी थाना की पुलिस ने विभिन्न मुकदमे में वांछित चल रहे अरुण भारतीया उर्फ पेंटर पुत्र धर्मराज निवासी चक मुंडी नैनी को इंदलपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।