करछना: लहबरा गांव में तेज बरसात के दौरान आकाशी बिजली गिरने से दो भैंस की हुई मौत
कौंधियारा थाना क्षेत्र के लहबरा गांव में बृहस्पतिवार शाम को तेज बरसात के दौरान आकाशी बिजली गिरने से उक्त गांव निवासी राम गोविंद यादव की दो भैंस की मौत हो गई। दोनों भैंस शाम के वक्त खेत में घास चल रही थी। उसी दरमियान आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भैंस की मौके पर मौत हो गई।