करछना: नैनी के भरौहा में नगर निगम की कार्य शैली से नाराज कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त कार्यालय पर किया प्रदर्शन
बुधवार को युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में नैनी क्षेत्र के भरौहा में नगर निगम के कार्य शैली से नाराज होकर नगर आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रयागराज में 2025 में महाकुंभ आयोजित हो रहा है। जिसमें काम कर रही कार्यदाई संस्था के ठेकेदार एवं नगर निगम के मनमानी की वजह से आम जनमानस परेशान हो रहा है।