कांके: हिनू स्थित पायल ज्वेलर्स के संचालक लापता, परिजनों ने डोरंडा थाने में दर्ज कराई शिकायत
Kanke, Ranchi | Mar 2, 2025 हिनू स्थित पायल ज्वेलर्स हिनू के संचालक लापता हो गए हैं। इस मामले को लेकर डोरंडा थाना में परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई है। रविवार सुबह करीब दस बजे मिली जानकारी के अनुसार पायल ज्वेलर्स के संचालक श्याम नारायण बर्मन शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे घर से निकले थे, लेकिन वे शाम तक घर लौट कर नहीं आये।