कांके: रांची के रिम्स में रोटी बैंक ने मनाई पांचवीं वर्षगांठ, जरूरतमंदों को खिलाया खाना
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2025 रांची स्थित रिम्स में रोटी बैंक ने शनिवार शाम करीब चार बजे जरूरतमंदों को खाना खिला कर पंचम वर्षगांठ मनाया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों को भोजन कराया। इस मौके पर रोटी बैंक के संस्थापक विजय पाठक ने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सेवा है। बता दें कि रोटी बैंक पिछले पांच वर्षों से रिम्स में हर दिन जरूरतमंदों को भोजन करती है।