कांके: रांची के कोकर समेत कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी
Kanke, Ranchi | Mar 2, 2025 रांची के कोकर सहित कई इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। रविवार सुबह करीब नौ बजे मिली जानकारी के अनुसार मरम्मत कार्य, ट्रांसफॉर्मर बदलने, लाइन अपग्रेडेशन को लेकर बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक कोकर, हटिया, पुंदाग और हरमू के कई इलाकों में कुछ घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।