कांके: हरमू स्थित आजसू कार्यालय में मिलन समारोह का किया गया आयोजन, कई लोगों ने थामा आजसू का दामन
Kanke, Ranchi | Mar 1, 2025 हरमू स्थित आजसू कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब दो बजे मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कई लोगों ने आजसू का दामन थामा। इस मौके पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने सभी को आजसू की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि आजसू को फिर से मजबूत करने का कार्यक्रम पूरे झारखंड में चलाया जाएगा।