तिल्दा: रेलवे ट्रैक पर मिली सिर धड़ से अलग लाश जताई जा रही आत्महत्या की आशंका जांच में जुटी पुलिस
Tilda, Raipur | Apr 17, 2024 रायपुर में मोवा फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर एक शख्स की लाश मिली है। ट्रैक पर व्यक्ति का सिर धड़ से अलग पाया गया। बताया जा रहा है कि शव रेलवे फाटक से कुछ मीटर की दूरी पर मिला है। आशंका जताई जा रही है कि शख्स ने आत्महत्या की है। मृतक की पहचान पंडरी इलाके के गांधी नगर निवासी गोलू सोरठे के रूप में हुई है। गोलू बिजली फिटिंग का काम करता था।