तिल्दा: रायपुर जिले में कल रामनवमी पर मांस-मटन की दुकानें रहेंगी बन्द राम मंदिर में लगेगा सवा मन भोग
Tilda, Raipur | Apr 17, 2024 रायपुर में बुधवार को राम नवमी के मौके पर नॉनवेज की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। वहीं राम मंदिर में राम नवमी के लिए भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है। दुकानें खुली रहने पर सीज करने समेत दूसरी कार्रवाई की जाएगी।