तिल्दा: तिल्दा रायपुर समेत 11 सीटों पर ढाई-ढाई लाख गारंटी कार्ड भरवाएगी कांग्रेस, घोषणापत्र में शामिल 5 गारंटियों को पहुंचाएगा
Tilda, Raipur | Apr 17, 2024 कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल गारंटियों को सभी लोकसभा क्षेत्रों में मतदाताओं के बीच पहुंचाने की कोशिश तेज कर दी है। ए आई सीसी ने इसमें शामिल सभी 5 गारंटियों को लोगों के बीच पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। पांचों गारंटियों को शामिल कर एक न्याय कार्ड छपवाया गया है। छत्तीसगढ़ की 11 सीटों के लिए ढाई-ढाई लाख न्याय कार्ड भेजे जा रहे हैं।