तिल्दा: जिले में 450 अधिकारी-कर्मचारियों पर हो सकता है एक्शन अफसरों पर प्रत्याशियों की मदद का आरोप
Tilda, Raipur | Apr 16, 2024 लोकसभा चुनाव के बीच तिल्दा रायपुर समेत कई अन्य जिलों के 450 अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ एक्शन हो सकता है। आचार संहिता के बाद से DSP और तहसीलदार स्तर के अफसरों के खिलाफ प्रत्याशियों की मदद का आरोप लग चुका है। अलग-अलग अफसरों के खिलाफ ये शिकायत राजनीतिक दलों और आम लोगों ने भी है।निर्वाचन आयोग शिकायत मिलने के बाद जांच में जुट गया है।