तिल्दा: संत कंवरराम साहिब की 139वीं जयंती:रायपुर में मूर्ति पर माल्यार्पण कर की गई आरती
Tilda, Raipur | Apr 16, 2024 रायपुर जिले में 13 अप्रैल को संत कंवरराम साहिब जी की 139वीं जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर आरती की गई। इस मौके पर पशु-पक्षियों के लिए दाना सकोरा और कोटना का भी वितरण किया गया। संत कंवरराम सेवा समिति और संत कंवरराम नगर युवा परिषद के तत्वावधान में कटोरा तालाब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।