तिल्दा: थाना प्रभारी के घर से 500 मीटर दूरी पर 3 दुकानों से लाखों रुपए पार, जांच में जुटी पुलिस
Tilda, Raipur | Apr 16, 2024 रायपुर शहर के खरोरा में एक ही रात में तीन दुकानों का ताला तोड़ लाखों रुपयों की चोरी होने का मामला सामने आया है। इसमें से एक चोरी खरोरा थाना प्रभारी के घर से 500 मीटर दूरी पर ही हुई है। वहीं चोर चोरी करने साइकिल से आया था, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। खरोरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।