जगदलपुर: बस्तर जिले में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था के लिए ग्रामीण इलाकों में हैंडपंप एवं सोलर ड्यूल पंप का संधारण
जगदलपुर 21 अप्रैल 2025/ कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिकोण से हैंडपंप और सोलर ड्यूल पम्पों का संधारण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मरम्मत योग्य हेण्डपम्पों तथा सोलर ड्यूल पम्पों का सुधार किया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत जिले में अब तक 508 हेण्डपम्पों का मरम्मत कि