जगदलपुर: सिंधु भवन में भारतीय सिंधु महासभा के तत्वावधान में पतंजलि परिवार द्वारा निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का शुभारंभ हुआ
सोमवार से १० दिवसीय भारतीय सिंधु महासभा के तत्वावधान में पतंजलि परिवार द्वारा सिंधु भवन में निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का दिव्य शुभारंभ भगवान झूलेलाल जी व भारतमाता के समक्ष दीपप्रज्ज्वलन कर किया गया। समस्त समाज के स्वास्थ्य प्रेमी जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, सबने स्वास्थ्य को जीवन में प्रमुख प्राथमिकता देने वादा किया।