जगदलपुर: शहर के माहेश्वरी भवन के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, ऑटो सवार बाल-बाल बचे
एयरपोर्ट से शहर की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो में माहेश्वरी भवन के पास एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवारी सहित सड़क के पार चला गया। हालांकि राहत की बात यह रही की ऑटो सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। टक्कर के बाद स्कार्पियो सवार लोगों ने ऑटो ड्राइवर से विवाद का प्रयास किया।