कोरांव: बेलहट कुश्ती दंगल में गोरखपुर की तान्या ने बनारस की अनीता को हराया, 21000 की सबसे बड़ी कुश्ती बराबरी पर छूटी
कोरांव तहसील के बेलहट गांव में गुरुवार को तेज बारिश के बावजूद कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। इसमें पहलवानों ने पूरे जोश के साथ अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेंच दिखाए। दंगल का मुख्य आकर्षण महिला पहलवानों की कुश्ती रही। गोरखपुर की तान्या और बनारस की अनीता के बीच हुए मुकाबले में तान्या ने शानदार प्रदर्शन कर अनीता को हरा दिया। विजेता तान्या को 5000 रुपये का पुरस्कार