गिरिडीह: काफी हुज्जत के बाद झंडा मैदान में पटाखे की दुकानें लगाने की मिली अनुमति, पटाखों की बिक्री शुरू
काफी हूल हुज्जत के बाद आखिरकार झंडा मैदान में पटाखे की दुकानों को लगाने की अनुमति मिली और रविवार सुबह 8 बजे से ही यहां पटाखों की बिक्री शुरू हो गई।असल में जिला प्रशासन में इस बार दीपावली पर झंडा मैदान में पटाखा दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी थी। पहले हर साल दीपावली पर शहर के झंडा मैदान में पटाखों की दुकानें लगती थीं।