गिरिडीह: जमुआ दुबे नर्सिंग होम में विवाद: मरीज पक्ष और स्टाफ में मारपीट, कई घायल अस्पताल में भर्ती
जमुआ थाना क्षेत्र के दुबे नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मरीज के परिजनों और नर्सिंग होम कर्मियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। घायलो में से 5 का इलाज रविवार को 5 बजे सदर अस्पताल में चल रहा था। घायलों में मोहम्मद अफजल, हारून रसीद, बेलाल, मेराज, सरताज समेत कई लोग शामिल हैं। इनमें से एक को देर शाम धनबाद रेफर किया गया।