बंदगांव: बंदगांव प्रखंड का निरीक्षण करने पहुंचे डीडीसी, अबुआ आवास की लाभुक का कराया गृह प्रवेश
पश्चिमी सिंहभूम के उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बुधवार को बंदगांव प्रखंड का निरीक्षण कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास योजना की लाभुक शोभा देवी के नवनिर्मित घर में गृह प्रवेश कराया और उपहार स्वरूप प्रेशर कुकर भेंट किया। इसके बाद उन्होंने बिरसा सिंचाई कूप योजना का निरीक्षण कर कार्य की स्थिति की जानकारी ली।