पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने DM पर लगाया आरोप, कहा- जो जितना पैसा देता है, वह उतनी राइफल खरीदता है
पटना एयरपोर्ट पर बुधवार शाम करीब 4:00 बजे सांसद पप्पू यादव ने जिलों के DM पर बड़ा सवाल उठाया है। पप्पू यादव ने कहा कि राइफल या पिस्टल के लाइसेंस व्यापारियों को नहीं दिया जाता लेकिन जितने लाइसेंस है वह बालू और शराब माफियाओं को दिया जाता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि जो जितना पैसा देता है वह उतना राइफल खरीदता है।