आबू रोड: आबूरोड के रेलवे कॉलोनी में मेगा श्रमदान, बाल उद्यान की बदली सूरत, सफाई में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल
आबूरोड मे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन और रेलवे कॉलोनी में स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियों का सिलसिला जारी है.अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से हुई, जो मुख्य रूप से 2 अक्टूबर यानी स्वच्छ भारत दिवस तक चलेगा। इस वर्ष अभियान का विषय “स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रखा गया है।