शाहजहांपुर: रोजा जंक्शन पर अचानक मालगाड़ी पटरी से नीचे उतरी, सूचना मिलते ही रेल अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे
दरअसल रोजा जंक्शन पर अचानक मालगाड़ी पटरी से नीचे उतर गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी शाहजहांपुर से लखनऊ की ओर जा रही थी। तभी अचानक मालगाड़ी के एक डिब्बे के चार पहिए पटरी से नीचे उतर गए। लोको पायलट ने पावर केबिन और कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद कई ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलते ही रेल के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।