नीम चक बथानी: निमचक बथानी के खुखड़ी ग्राम में सर्पदंश से महिला की मौत, अतरी विधायक ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की
निमचक बथानी के खुखड़ी ग्राम में विगत दिनों सर्पदंश से सिवरती देवी का निधन हो गया। जिसकी सूचना उपरांत अतरी विधायक रोमित कुमार मृतका के आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात किये। जहाँ घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। साथ ही गरीब परिवार को पारिवारिक लाभ योजना से सहयोग राशि दिलाने का भी आश्वासन दिया गया। मौके पर परिवार के सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे