दीपका: शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक को किया गया निलंबित
Dipka, Korba | Aug 14, 2026 शराब सेवन के मामले में सहायक शिक्षक निलंबित कोरबा: पोड़ी उपरोड़ा के शासकीय प्राथमिक शाला आश्रम सरसोंका के सहायक शिक्षक राजेश कुमार बंजारे को जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। 5 अगस्त को शिक्षक के शराब के नशे में घूमने और स्कूल से अनुपस्थित रहने का वीडियो वायरल हुआ था। कारण बताओ नोटिस का जवाब भी निर्धारित समय में नहीं दिया गया।