कुरुडीह गांव में ‘संवरा’ बस्ती मुख्यधारा से दूर, प्रमाण पत्रों के अभाव में 156 लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा
Dipka, Korba | Feb 16, 2026 कोरबा जिले के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के कुरुडीह गांव के संवरा टोला में निवासरत संवरा जनजाति के 95 परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। कुल 156 सदस्यों वाले इस समुदाय के अधिकांश परिवारों के पास न तो जाति प्रमाण पत्र है और न ही जन्म प्रमाण पत्र। राशन कार्ड और आधार जैसे जरूरी दस्तावेज भी कई लोगों के पास उपलब्ध नहीं हैं.